बेगूसराय के छौड़ाही नारायण पिपर बहियार में युवती का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,पुलिस कर रही है मामले की जांच

DNB Bharat Desk
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पिपर पंचायत अंतर्गत बड़ी जाना के बहियार की है। बताया जाता है की चौर के किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में जंगलों में आग की तरह बात फैल गई। वही युवती की शव देखने के लिए लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुटी हुई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शौच के लिए ग्रामीण के द्वारा पानी के किनारे जाने के बाद युवती का शव लोगों ने देखा।
बेगूसराय के छौड़ाही नारायण पिपर बहियार में युवती का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,पुलिस कर रही है मामले की जांच 2तभी इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ही थाने पुलिस को दी। मौके पर छौड़ही थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एसआई सुभाष चन्द्र प्रसाद सिंह शस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। युवती के नाक और मुंह से खून की धारा चल रही थी। बाएं हाथ में दो जगह स्लाइडिंग करने का नीडल लगा हुआ था।
बेगूसराय के छौड़ाही नारायण पिपर बहियार में युवती का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,पुलिस कर रही है मामले की जांच 3ग्रामीणों के द्वारा तरह-तरह की बातें सुनी गई है। किंतु मामले का खुलासा जांच का विषय है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस चाहे तो जांच कर घटना का उद्वेदन कर सकती है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि एक अज्ञात युवती की शव बरामद हुई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा जा रहा है। घटना के बारे में पुलिस बारीकी से तहकीकात कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article