बछवाड़ा CHC में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं के बीच बांटे गए फल

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सक के द्वारा गर्भवती महिलाओं का हेमोग्लोबीन,बीपी, शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी समेत कुल आठ प्रकार की जांच किया गया।

- Sponsored Ads-

जांचोपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक निर्देश देते हुए आवश्यक दवाइयां दी गयी। जांच शिविर के दौरान रिंकू देवी,नीतू देवी,पूजा देवी,सीमा देवी,रीता देवी,पुनम देवी ने बताया कि आज पहली बार जांच के उपरांत स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा गर्भवती महिलाओं के बीच फल का वितरण किया गया। स्वास्थ्य प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक महीने की 9, 15 और 21 तारीख को गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच को लेकर शिविर आयोजित किया जाता है।

बछवाड़ा CHC में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं के बीच बांटे गए फल 2जहां शिविर में बीपी, हीमोग्लोबिन, शुगर, हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी सहित आठ जांच किए जाते हैं। साथ ही उन्हें खान पान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया जाता है। जैसे एक बार भर पेट भोजन नहीं करना,दिन में चार से पांच वार थोरा थोरा भोजन करना, भोजन में हरी साग सब्जी, दुध अंडा का प्रयोग करना,साथ ही समय-समय पर अपने स्वास्थ्य परीक्षण कराना। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण से गर्भ में पल रहे बच्चों की स्थिति व विकास की जानकारी प्राप्त होता है, साथ ही प्रसव के दौरान स्वास्थ्य कर्मी को जांच के अनुसार प्रसव कराने में आसानी होता है।

 बछवाड़ा CHC में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं के बीच बांटे गए फल 3मौके पर डॉक्टर प्रीति कुमारी, डॉक्टर नुजहत प्रवीण, डॉक्टर राजकमल,लैब टेक्नीशियन सत्यनारायण रावत, राकेश कुमार, अंकित कुमार, एएनएम, आशा फैसिलेटर, आशा कर्मी समेत गर्भवती महिलाओं व अविभावक मौजूद थे।

Share This Article