बेगूसराय में फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक मासूम बच्चे की मौत,पांच की हालत गंभीर 

DNB Bharat Desk

 

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल पंचायत की है,मासूम बच्चे की तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में इस त्योहारी मौसम में एक बड़ा मामला सामने आ रहा है जिसमें फूड प्वाइजनिंग की वजह से जहां एक मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं पांच की हालत गंभीर बनी हुई है । जिनका तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक मासूम बच्चे की मौत,पांच की हालत गंभीर  2घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल पंचायत की है । मिली जानकारी के अनुसार पकठौल गांव में शुक्रवार को बीजो तांती के पुत्र का मुंडन संस्कार हुआ था और उसी का रात्रि में भोज किया गया और इसी भोज का खाना सत्तो तांती घर में आया जहां सत्तो तांती के बच्चों ने उस खाना को खाया । खाना खाने के बाद देर रात से ही राजू कुमार, आयुषी कुमारी, खुशबू कुमारी ,नैना कुमारी एवं अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी ।

बेगूसराय में फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक मासूम बच्चे की मौत,पांच की हालत गंभीर  3मिली जानकारी के अनुसार इन सबों का इलाज विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है वहीं गायत्री कुमारी की मौत हो चुकी है। हालांकि पकठौल के मुखिया पंकज कुमार ने एक और बच्ची के मौत की जानकारी दी है । लेकिन प्रशासनिक स्तर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article