बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह का एक बार फिर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद उनके परिवारजन एवं संबंधियों में काफी खुशी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह का एक बार फिर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद उनके परिवार जन एवं संबंधियों में काफी खुशी देखी जा रही है । यू तो गिरिराज सिंह का पैतृक घर लखीसराय जिले के बरहिया में अवस्थित है । लेकिन गिरिराज सिंह के ननिहाल बेगूसराय जिले के सदानंदपुर एवं बुआ का घर सिउरी है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि गिरिराज सिंह का बाल जीवन बेगूसराय में ही व्यतीत हुआ था तथा उनकी पढ़ाई लिखाई यहीं से पूरी हुई थी। अतः वह शुरू से ही बेगूसराय जिले के काफी करीब रहे हैं और आज उनके तीसरे संसदीय काल में एक बार फिर मोदी सरकार में मंत्री पद मिलने के बाद परिवार जनों में काफी खुशी है।

बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह का एक बार फिर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद उनके परिवारजन एवं संबंधियों में काफी खुशी 2यूं तो गिरिराज सिंह के दूसरे कार्यकाल के क्रम में बेगूसराय में काफी विकास कार्य हुए लेकिन परिवार जनों ने आशा व्यक्त किया है कि जो भी काम बच गया है वह गिरिराज सिंह के द्वारा अपने तीसरे कार्यकाल में पूरा किया जाएगा। परिवार जनो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा पूजा अर्चना करके अपनी खुशी जाहिर की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article