भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव में श्रीमद् भागवत कथा  को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जो शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ कार्यक्रम स्थल से गांव का भ्रमण करते हुए दौलतपुर से एस एच 55 होते हुए बाड़ा गांव के समीप बूढ़ीगंडक नदी के कंकड़ी घाट में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया  उसके बाद कलश शोभायात्रा पुनः उसी रास्ते से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचकर संपन्न हो गई।

- Sponsored Ads-

भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा 2इस शोभायात्रा में 51कन्याओं  ने भाग लिया। इसकी जानकारी कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सहदेव पोद्दार ने दी। उन्होंने बताया कि 09 जून से सप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा एवं गणेश पूजा के साथ किया गया, जो आगामी 15 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ  वृन्दावन धाम से आये कथा व्यास त्यागी जी, पंडित सुदामा प्रसाद तिवारी एवं स्वामी देशबन्धु के मुखारविंद से कथा प्रत्येक दिन संध्या 05 बजे से रात्रि 09 बजे तक किया जायेगा।

भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा 3इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन कर्ता सहदेव पोद्दार, मीरा देवी,  रामकृष्ण पोद्दार, राजेन्द्र महतो, भोला पोद्दार, दीपक पोद्दार, नवल पोद्दार, मुकेश पोद्दार, पवन महतो, शिवकुमार पोद्दार, राम नारायण महतो, टुनटुन महतो, सुनील पोद्दार, डॉ संजीव कुमार भारती, मृत्युंजय पोद्दार आदि की प्रमुख भूमिका है।इस कार्यक्रम के आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article