भाकपा कार्यकर्ता सह बॉलीबॉल खिलाड़ी का लम्बी बीमारी के बाद निधन, नगर परिषद बीहट में छाया मातम्

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी अंचल भाकपा बीहट तीन शाखा के सक्रिय भाकपा कार्यकर्ता सह पूर्व बाॅलीबाल खिलाड़ी नप बीहट वार्ड संख्या 24 मथुरापुर टोला निवासी 52 वर्षीय मंतोष कुमार झा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की शाम ईलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना पाते ही बरौनी अंचल भाकपा कार्यकर्ताओं तथा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के आशा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पर आने के बाद अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Sponsored Ads-

मृतक की पत्नी आशा फैसिलिटेटर नीलम झा का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पाते ही आशा कर्मियों की भीड़ उमड़ पड़ी।शनिवार  की शाम भाकपा बरौनी अंचल,बीहट तीन शाखा के द्वारा उसके पार्थिव शरीर पर सीपीआई पार्टी का झंडा ओढ़ाकर व माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई।उनका पार्थिव शरीर शहीद स्मारक स्थल बीहट लाया गया।

भाकपा कार्यकर्ता सह बॉलीबॉल खिलाड़ी का लम्बी बीमारी के बाद निधन, नगर परिषद बीहट में छाया मातम् 2जहां पर स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, एटक महासचिव प्रहलाद सिंह, बरौनी भाकपा अंचल मंत्री अरविन्द सिंह, राम उदगार सिंह भूतनाथ, अशोक रजक, अशोक पासवान, मनोज कुमार सिंह, रंधीर कुमार, पंकज कुमार महतों, संजय सिंह, उमेश पासवान, धीरज कुमार, रंजीत झा, कमल वत्स, ईशु वत्स, धीरज कुमार, सहित अन्य ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उनका दाह संस्कार मोक्षदायिनी सिमरिया गंगा नदी तट पर किया गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article