बेगूसराय में ट्रैक्टर चालक का मिला शव, परिजन बालू माफिया पर लगा रहे हैं हत्या का आरोप, गुस्साए लोगों ने किया एनएच 31जाम

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जमकर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। यह हंगामा लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर स्थित एनएच 31 पर शव को रखकर गुस्साए लोगों के द्वारा किया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के खातोपुर अयोध्याबड़ी के रहने वाले ट्रैक्टर चालक चंदन कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रैक्टर चालक का मिला शव, परिजन बालू माफिया पर लगा रहे हैं हत्या का आरोप, गुस्साए लोगों ने किया एनएच 31जाम 2आपको बताते चले कि आज सुबह सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी के पास ट्रैक्टर ड्राइवर चंदन कुमार का शव पुलिस ने बरामद किया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बालू माफिया के द्वारा चंदन कुमार को निर्मम तरीके से हत्या कर शव डुमरी स्थित सड़क किनारे फेंक दिया। इसी मौत से नाराज लोगों ने आज खातोपूर स्थिति एनएच 31 को जाम कर दिया है। और पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया है।

बेगूसराय में ट्रैक्टर चालक का मिला शव, परिजन बालू माफिया पर लगा रहे हैं हत्या का आरोप, गुस्साए लोगों ने किया एनएच 31जाम 3वहीं एनएच 31 जाम रहने के कारण गाड़ी की लंबी कतार लग गई है। और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही इस घटना की सूचना लाखों थाना पुलिस एवं मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होगा तब तक सड़क जाम रहेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article