खगड़िया:सोशल मिडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, दो की हुई गिरफ्तारी अन्य की तलाश जारी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ गाली-गलौज करने वाला लाइव वीडियो वायरल करने के मामले में दो अभियुक्तों को 01 देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस के साथ परबत्ता थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में  गोगरी डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि गुरूवार को परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को सोशल मीडिया पर वायरल हथियार लहराते एवं गाली-गलौज करते हुए दो युवक का वीडियो प्राप्त हुआ था। जिसके बाद वीडियो में हथियार लहराने एवं गाली-गलौज करने वाले दोनों युवकों की पहचान की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना की पुलिस ने मामले में डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी केशव कुमार एवं अगुवानी निवासी मिथुन कुमार उर्फ मारकण्डा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान तलाशी के क्रम में दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 02 मोबाईल भी बरामद किया गया है. साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों से वायरल वीडियों में दिख रहे हथियार के संबंध में पूछताछ के पश्चात उन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने 01 देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस भी बरामद कर लिया है.

खगड़िया:सोशल मिडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, दो की हुई गिरफ्तारी अन्य की तलाश जारी 2मामले पर गिरफ्तार केशव कुमार ने पुलिस को बताया है कि डुमरिया बुजुर्ग गांव के हीं हिमांशु कुमार उर्फ फन्नी मिश्रा ने अपने मोबाईल से उक्त वीडियों को बनाया एवं वायरल कर दिया. पुलिस ने अवैध हथियार के साथ वीडियों वायरल मामले में चार अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिक दर्ज कर लिया है. जिसमें से दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. जबकि अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.

खगड़िया:सोशल मिडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, दो की हुई गिरफ्तारी अन्य की तलाश जारी 3मामले पर डीएसपी ने बताया कि दो ग्रुप के बीच चल रहे विवाद में एक ग्रुप के युवक ने अवैध कट्टा एवं पिस्तौल लहराते हुए गंदे शब्दों का प्रयोग कर वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया. जिस पर कार्रवाई हुईं है. गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. छापेमारी अभियान में परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पुअनि अजय कुमार यादव सहित पुलिस बल शामिल थे. साथ ही गोगरी डीएसपी रमेश कुमार ने युवाओं को अगाह किया है कि अवैध हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर एवं वीडियो पोस्ट करना गैर कानूनी है. युवा वर्ग ऐसी आदतों से दूरी बनाएं वर्ना उन्हें भी जेल जाना होगा.

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article