समस्तीपुर: दादा दादी की छांव में पली प्रियंका बनी दरोगा,बेटी को वर्दी में देख सभी लोग काफी खुश

DNB Bharat Desk

 

जब प्रियंका दो वर्ष की थी तो उनके पिता की मौत बीमारी से हो गयी थी,करीब पांच वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मां की भी मौत हो गई

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत वार्ड संख्या 5 निवासी स्व.दिनेश महतो की पुत्री प्रियंका कुमारी दरोगा बन कर जब जब लौटी तो खुशी से उछल पड़े। गांव की बेटी को वर्दी में देख सभी काफी खुश थे। जब प्रियंका दो वर्ष की थी तो उनके पिता की मौत बीमारी से हो गयी थी।

- Sponsored Ads-

करीब पांच वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मां की भी मौत हो गई। दो साल से ही उसकी देखभाल दादी तारा देवी व दादा रामविलास महतो ने किया। प्रियंका गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ाया लिखायी की थी।ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी प्रियंका ने वर्ष 2022-23 में दरोगा पद पर चयनित होने के बाद वे बुधवार को अपने घर पहुंची थी। मुखिया नशीमा खातुन ने कहा कि यह गांव के लिए गौरव बताया। बचपन से ही लगनशील व मेधावी छात्रा रही।

समस्तीपुर: दादा दादी की छांव में पली प्रियंका बनी दरोगा,बेटी को वर्दी में देख सभी लोग काफी खुश 2प्रियंका ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य तय हो तो बस सही दिशा में चलने की जरूरत होती है। इसी का नतीजा है कि आज क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई देने वालों का कतार लगा हुआ है।पूर्व जिला पार्षद वसीम राजा ने मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उन्होंने कहा जब प्रियंका दो वर्ष की थी तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। प्रियंका गांव के सरकारी स्कूलों में हीं अपनी पढ़ाई जारी रखी।

समस्तीपुर: दादा दादी की छांव में पली प्रियंका बनी दरोगा,बेटी को वर्दी में देख सभी लोग काफी खुश 3जिसकी शादी भी बेगूसराय जिले के छौराही में हुई।जहां पति की प्रेरणा और सहयोग ने प्रियंका को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिला।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article