सागी पंचायत के वार्ड सदस्य के घर से चोरी की घटना में दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

 

विगत दिनों नवनिर्मित घर में पीछे से खिड़की होकर अज्ञात चोर छत पर चढ़ गया और घर में घुसकर चोरों ने एक पेटी एवं एक थैला को गायब कर दिया था

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सागी पंचायत के वार्ड नं 9 के वार्ड सदस्य मो जाहिद के घर में बीती रात्रि हुई चोरी की घटना में पुलिस ने दो संदिग्ध चोरों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। इन संदिग्ध युवकों की  निशानदेही पर दो बाइक भी बरामद की गयी है।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार सागी पंचायत के वार्ड सदस्य मो जाहिद के नवनिर्मित घर में पीछे से खिड़की होकर अज्ञात चोर छत पर चढ़ गया और घर में घुसकर चोरों ने एक पेटी एवं एक थैला को गायब कर दिया। पीड़ित वार्ड सदस्य के अनुसार चोरों ने पेटी एवं थैला मे रखे लगभग एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं स्वयं सहायता समूह के लगभग 95 हजार रुपये के अलावे महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब कर दिए।

शोरगुल होने की आवाज पर जब परिजनों की नींद खुली तो देखा कि चोरों ने पेटी और बैग गायब कर दिया है। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना स्थानीय  पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय युवा संदिग्ध चोरों की खोज में निकल पड़े।

इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर चलकी नकटा टोला से एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुनः इस युवक की निशानदेही पर पुलिस ने  मनसुरचक थाना क्षेत्र से दूसरे युवक को हिरासत में ले लिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article