तालाब में स्नान करने के दौरान दो बच्चियों की डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम, परिजनों में पसरा मातम

DNB Bharat Desk

 

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तेलमर थाना क्षेत्र के जीवनपुर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के तेलमर थाना क्षेत्र इलाके के जीवनपुर गांव में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। बच्चियों की पहचान अनुष्का कुमारी और मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है जो जीवनपुर गांव की ही रहने वाली है। दरअसल जीवनपुर गांव में मछली पालन को लेकर तालाब की खुदाई की गई थी।

- Sponsored Ads-

तालाब में स्नान करने के दौरान दो बच्चियों की डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम, परिजनों में पसरा मातम 2इसी तालाब में होली खेलने के बाद अनुष्का कुमारी और मुस्कान कुमारी दोनों अपनी अन्य सहेलियों के साथ नहाने की लिए गई थी। नहाने के दौरान पैर फिसलने से दोनों बच्ची गहरे पानी में चली गई। वहां पर मौजूद बच्चियों के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों के द्वारा बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई थी।

तालाब में स्नान करने के दौरान दो बच्चियों की डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम, परिजनों में पसरा मातम 3स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी तेलमर थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article