आईजी गरिमा मलिक पहुंचे बिहार शरीफ, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा एवं जिले के अन्य पुलिस उपधीक्षकों के साथ होली, रमजान,लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

पटना प्रक्षेत्र की आईजी गरिमा मल्लिक शुक्रवार को बिहारशरीफ पहुंचीं। उन्होंने एसपी अशोक मिश्रा, नालंदा जिले के कई पुलिस उपाधिक्षको एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण,लोकसभा चुनाव,रमजान,होली, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की त्वरित निष्पादन, पुलिसिंग में सुधार, थाना स्तर पर कार्यप्रणाली, आमजन की समस्याओं का निवारण, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव कायम रखने, शराबबंदी कानून का पालन, चुनाव तैयारी, यातायात व्यवस्था सुधार, पुलिस कर्मियों के कल्याण, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

- Sponsored Ads-

आईजी गरिमा मलिक पहुंचे बिहार शरीफ, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा एवं जिले के अन्य पुलिस उपधीक्षकों के साथ होली, रमजान,लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक 2आईजी गरिमा मल्लिक ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से करें। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहने और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर भी जोर दिया।

आईजी गरिमा मलिक पहुंचे बिहार शरीफ, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा एवं जिले के अन्य पुलिस उपधीक्षकों के साथ होली, रमजान,लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक 3एसपी अशोक मिश्रा ने आईजी गरिमा मल्लिक को जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति और पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article