बेगूसराय में एक निजी फाइनेंस कंपनी का लोन नहीं चुकाने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी

DNB Bharat Desk

 

घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर 3 पंचायत के सुरो गाछी टोला की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक निजी फाइनेंस कंपनी का लोन नहीं चुकाने से पीड़ित महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर 3 पंचायत के सुरो गाछी टोला की है। प्रीत महिला की पहचान गाछी टोला निवासी कंचन कुमारी के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक निजी फाइनेंस कंपनी का लोन नहीं चुकाने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी 2बताया जा रहा है कि कंचन कुमारी ने एक निजी फाइनेंस कंपनी से 64 हजार रुपए का लोन लिया था जिसमें दो किस्त उसने जमा किया था। लेकिन उसके बाद महिला लाचार हो गई और अभी पैसा देने में अपनी असमर्थता बता रही थी। लेकिन जैसा ग्रामीणों ने बताया कि कल फाइनेंस कंपनी के कर्मी जाकर उसके दरवाजे पर बैठ गए तथा जेल भेजने की धमकी देने लगे।

बेगूसराय में एक निजी फाइनेंस कंपनी का लोन नहीं चुकाने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी 3बाद में ग्रामीणों ने आपस में चंदा करके कुछ पैसा भी कर्मी को दिया और तब फाइनेंस कंपनी के कर्मी वापस चले गए। लेकिन देर रात महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article