बेगूसराय में पानी के सोखता मे गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सन्हा पूरब वार्ड नंबर एक की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सन्हा पूरब वार्ड नंबर एक मे खेलने के दौरान पानी के सोखता मे गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. घटना  सामने आने के बाद से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है. बताता जा रहा है की घटना के वक्त घर के लोग खेतीबारी के सिलसिले मे बाहर गए हुए थे.

- Sponsored Ads-

तभी बच्चा खेलने के दौरान सोखता मे गिर गया. तकरीबन 1 घंटे के बाद जब घर के लोगों ने बच्चों की खोज की तो बच्चा सोखता में गिरा हुआ पाया गया जिसके बाद जैसे तैसे बच्चों को सोखता से बाहर निकाला गया  बच्चे की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पूर्वी वार्ड नंबर एक के रहने वाले अरविंद साह के पुत्र देव राज कुमार के रूप मे हुई है.

बेगूसराय में पानी के सोखता मे गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम 2घटना के संबंध मे बच्चे के चाचा पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रवेश कुमार ने बताया कि सीढ़ी के पास पानी का सोखता बना हुआ था तब तक बच्चा खेलते हुए पानी मे गिर गया. तक़रीबन एक घंटे के बात जब बच्चे की खोज भी शुरू हुई तो बच्चा पानी के सोखता मे गिरा हुआ था. फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने बच्चों को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है.

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article