डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर स्थित मोहम्मद सुलेमान के फूंस के घर में शुक्रवार को आग लगने से घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत अन्य सभी जरूत के समान जलकर राख हो गए हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
- Sponsored Ads-

ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना वीरपुर थाना को दी गई। थाना में मौजूद बिहार अग्नि शमन सेवा विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन के साथ पहूंच कर ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि घर में रमजान पर्व को लेकर कुछ समानों की खरीददारी किया गया था और पहले से जो कुछ भी घर में था सब कुछ जल गया है।
बीरपुर से गोपल्लव झा
- Sponsored Ads-
