नालंदा: संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजा को मारी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

वेना थाना इलाके के पहाड़पुर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

वेना थाना इलाके के पहाड़पुर गांव में संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजा को गोली मार दी। गनीमत यह रही की गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया । जख्मी विवेकानंद केवट का पुत्र रौशन कुमार है , युवक ने बताया कि बुधवार की रात उसका चाचा उपेश केवट और मुकेश केवट उसके पिता को खोजने घर आया जिस पर वह घर से बाहर निकालकर जवाब देने लगा।

- Sponsored Ads-

नालंदा: संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजा को मारी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती 2इसी दौरान दोनों ने उसे पकड़कर खींचते हुए घर से दूर ले जाकर जान मारने की नीयत से गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक दोनों वहां से फरार हो गया। पिछले दो-तीन दिनों से संपत्ति बटवारा को लेकर चाचा से विवाद चल रहा था। इसी विवाद की खुन्नस में गोली मारने का आरोप है ।

नालंदा: संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजा को मारी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती 3सदर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश थानाध्यक्ष को दिया गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article