अस्थावां थाना क्षेत्र के ओईयाव गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले मे दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। मृतका अस्थावां थाना इलाके के ओइयाव गांव निवासी रवि शंकर पंडित की 22 वर्षीया पत्नी सीमा देवी है। मृतका के पिता रामस्वरूप पंडित ने बताया कि 7 साल पहले उनकी बच्ची की शादी हुई थी।
शादी के कुछ साल बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। बुधवार की शाम गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को ले जाकर नालंदा थाना इलाके के कुल गांव के समीप ट्रैक पर फेंक दिया । ताकि घटना आत्महत्या प्रतीत हो ।
- Sponsored Ads-

रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि आस पास के लोग आत्महत्या की बात बता रहे है । मामले की छानबीन की जा रही है । परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
- Sponsored Ads-
