हरदिल अजीज थे मुखिया बाबू प्रसाद वर्मा

DNB Bharat

खोदावंदपुर में मुखिया संघ द्वारा शोकसभा का किया गया आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क 

दिवंगत मुखिया बाबू प्रसाद वर्मा एक नेकदिल इंसान थे। मात्र अपने दो साल के कार्यकाल में उन्होंने पंचायत में ईमानदारी पूर्वक कार्यो को सम्पन्न किया। विकास योजनाओं की गति दी।

- Sponsored Ads-

मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के कारण पंचायत के लोगो के साथ साथ जनप्रतिधियों और अधिकारियों के प्रियपात्र बन चुके थे। अचानक इनका निधन हमसबो के लिए पीड़ादायक है। उक्त बातें मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने शुक्रवार को दिवंगत मुखिया बरियारपुर पश्चमी के आकस्मिक निधन पर पंचायत भवन पश्चमी में आयोजित शोकसभा में कहा।

शोकसभा में सीओ अमरनाथ चौधरी, बीडीओ नवनीत नमन, थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, टिंकू राय, राम पदार्थ महतो, सरपंच नवीन प्रसाद यादव, समाजसेवी राम गुलजार महतो सहित अनेक जनप्रतिनिधियो राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं अधिकारियों ने अपना शोक व्यक्त किया। अंत मे दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत मुखिया को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। अध्यक्षता मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

TAGGED:
Share This Article