बेगूसराय की मुस्कान की छिन गई ‘मुस्कान’, सर से पहले पिता अब मां का भी हटा साया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के भवान्दपुर पंचायत के वार्ड नं 3 के वार्ड पंच ममता देवी की असामयिक मौत हो जाने से इण्टर की छात्रा मुस्कान के उपर अब दुःखों का पहाड़ टुट परा है। लगभग 15 वर्ष पहले पिता ने स्वर्ग सिधारा अब मां भी स्वर्गवासी हो गई है। वार्ड पंच ममता देवी की असामयिक मौत हो जाने से मुस्कान की करूण चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। वहां मौजूद लोगों के आंखों से मुस्कान की हालत और करूण चित्कार से आंखों से बरबस ही आंसू टपक रहे थे।

- Sponsored Ads-

वार्ड पंच ममता देवी की मौत की खबर सुनते ही वार्ड पंच संघ के जिला अध्यक्ष सह राष्ट्रीय लोक अदालत के सदस्य विजय शंकर सिंह, वीरपुर वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज सिंह उर्फ बुटाली, तेघड़ा वार्ड पंच संघ के अध्यक्ष हीरालाल महतो, भवानंदपुर मुखिया दिपक कुमार,डीह पर पंचायत के मुखिया राजीव सिंह, भवानंदपुर सरपंच राजाराम पासवान, पूर्व पंसस अजय झा आदि मौजूद लोगों ने बताया कि वार्ड पंच ममता देवी के पति आगर महंतों लगभग 15 वर्ष पहले गंभीर विमारी से ग्रस्ति होकर इकलौती बेटी मुस्कान को पत्नी के भरोसे छोड़ गए।

अब गरीबी और डेंगू रोग से ग्रस्ति 35 वर्षीय वार्ड पंच ममता देवी भी पैसों की अभाव में समुचित इलाज के बगैर दम तोड़ दी। एक भी भाई नहीं रहने से अब मुस्कान के सामने मां का क्रियाकर्म, खान पान, पढ़ाई और खुद की शादी की विभिन्न समस्याओं से जुझना पड़ेगा। सरकार द्वारा वार्ड पंच को दिए जाने वाली पांच सौ रुपए प्रति माह भत्ता भी लगभग डेढ़ वर्षों से नहीं मिला है। इस से पहले उक्त जंनप्रतिनिधीयों के द्वारा मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर राम रमा चादर और फुल माला अर्पित किया गया। मौके पर ग्रामीण मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article