आपसी विवाद में एक महिला समेत दो जख्मी, इलाज जारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड के सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव स्थित वार्ड नं 6 में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों में नुरुल्लाहपुर गांव के रमाकांत महतो की पत्नी सुदामा देवी एवं उसका पुत्र श्रीकांत महतो शामिल है। दोनों घायलों का इलाज खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया।

- Sponsored Ads-

घटना के संदर्भ में जख्मी सुदामा देवी ने खोदावंदपुर पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में दर्ज खोदावंदपुर थाना कांड संख्या 325/23 में पीड़िता सुदामा देवी ने बताया है कि विगत 9 दिसम्बर की संध्या लगभग 7 बजे उसके ग्रामीण नुरुल्लाहपुर गांव निवासी उमा कांत महतो की पत्नी राम प्यारी देवी, उसके पुत्र चंदन कुमार तथा पुत्री स्वाति कुमारी उसके आंगन में लाठी डंडा लेकर आए और गाली गलौज करते हुए उसके पुत्र श्रीकांत महतो के सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

जब वह अपने पुत्र को बचाने गई तो इन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी चंदन कुमार ने उसके पुत्र की साइकिल भी छीनने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार 

Share This Article