गिरिराज सिंह ने नितीश कुमार एवं लालू यादव पर जमकर साधा निशाना और कहा तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पूरे बिहार की जनता का किया है अपमान…

DNB Bharat

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी की गारंटी एवं घमंडिया गठबंधन पर कही बातें।

डीएनबी भारत डेस्क 

अपने दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार एवं लालू यादव को आरे हाथों लेते हुए जमकर लतार लगाई है। साथ ही तेलंगाना के नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेबन्त रेड्डी के द्वारा बिहार के डीएनए पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार हमलावर है।

- Sponsored Ads-

गिरिराज सिंह ने नितीश कुमार एवं लालू यादव पर जमकर साधा निशाना और कहा तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पूरे बिहार की जनता का किया है अपमान... 2

इसी कड़ी में आज उन्होंने कहा है कि एक वह समय था जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार को बिहार से नख एवं बाल भेज कर डीएनए का प्रमाण दे रहे थे और आज चूंकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है तो नीतीश कुमार एवं लालू यादव के मुंह में बर्फ जम गया है। उन्होंने सीधे-सीधे कहा है कि आज राहुल गांधी भी चुप हैं और इनका खामयाजा उन्हें भी भुगतना पड़ेगा।

बिहार की जनता इस अपमान का बदला घमंडिया गठबंधन को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट के माध्यम से सबक सिखाएगी। और उन्होंने कहा नीतीश कुमार एवं लालू यादव को भी बिहार की जनता को जवाब देना होगा। दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में है जहां वह लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं।

आज प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा लोक जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से बात की और उन्होंने कहा कि आज सिर्फ बिहार में लाखों लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है तो वहीं महिलाओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर शौचालय की व्यवस्था की है। जिससे कि महिलाएं सुरक्षित रह सके। वहीं किसानों एवं छात्रों के लिए भी केंद्र सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है के बारे में विस्तार से बताया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article