बेगूसराय में विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर का दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल

DNB Bharat

मांग पूरा नहीं होने पर किया जाएगा उग्र आंदोलन

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपने विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा बेगूसराय के हड़ताली चौक पर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू किया है। इस दौरान हड़ताल पर बैठे डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा अपनी मांगों को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान डाटा ऑपरेटर ने बताया है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा सरकार की सभी काम को सही ढंग से किया जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी सरकारी दर्ज नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि हम लोग का मांग है कि सराकर के द्वारा सरकारी दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम लोग जब ऑफिस में काम करते हैं तो हम लोग को बहुत सारा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इसलिए हम लोग का मांग है कि जल्द से जल्द बिहार सरकार के द्वारा जितने भी डाटा एंट्री ऑपरेटर है। उनको सरकारी दर्जा दिया जाए।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article