नालंदा: कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा जिले में धूमधाम के साथ मनाई गई

DNB Bharat Desk

 

शहर के भरावपर स्थित मंदिर में चित्रगुप्त भगवान की पूजा में कायस्थ परिवारों लिया बढ़कर हिस्सा।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा नालंदा जिला में धूमधाम के साथ मनायी गयी। शहर के भरावपर स्थित मंदिर में श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा मे कायस्थ परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ऐसी मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्यों के कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा: कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा जिले में धूमधाम के साथ मनाई गई 2इस दिन कायस्थ परिवारों ने कलम और दवात की पूजा की। चित्रगुप्त भगवान को यमराज का सहयोगी माना जाता है। मान्यता है कि चित्रगुप्त सभी प्राणियों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। उनकी लेखनी के आधार पर ही लोगों के स्वर्ग और नर्क का निर्णय होता है। इस अवसर पर शहर के कायस्थ परिवार के अलावा बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article