बछवाड़ा थाना परिसर के जनता दरबार में भूमि संबंधी विवाद के तीन मामले का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न पंचायतों के भुमि विवाद सम्बंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में चार नये आवेदन प्राप्त हुए। जबकि पुर्व से तेरह आवेदन लंबित था। कुल सतरह आवेदन में से तीन आवेदन का निष्पादन किया गया।

- Sponsored Ads-

जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी दीपक कुमार, थानाध्यक्ष अजित कुमार समेत राजस्व कर्मचारी मुकेश झा के द्वारा दोनो पक्ष के लोगों से भुमि संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद एक आवेदन का निष्पादन किया गया।

वही अन्य चौदह आवेदन कर्ता आवेदक को भुमी संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया। जनता दरबार के दौरान मौके पर विभिन्न पंचायत के दर्जनों की संख्या में आवेदनकर्ता मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article