बछवाड़ा थाना परिसर के जनता दरबार में पांच मामले का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित सात नये आवेदन प्राप्त हुए जबकि दस आवेदन पुर्व से लंबित था। कुल सतरह आवेदन में से पांच आवेदन का निष्पादन किया गया। बछवाड़ा थाना परिसर के जनता दरबार में पांच मामले का हुआ निष्पादन 2जनता दरबार के दौरान थानाध्यक्ष अजित कुमार,अंचलाधिकारी दीपक कुमार,अंचल निरीक्षक अवधेश कुमार,राजस्व कर्मी मुकेश झा के द्वारा दोनो पक्ष के लोगो से भूमि संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

दोनों पक्ष की बात सुनने व जमा किए गए भूमि संबंधी कागजात का अवलोकन करने के उपरांत पांच आवेदन का निष्पादन किया गया। शेष बारह आवेदन कर्ता आवेदक को भूमि संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया। जनता दरबार के दौरान मौके पर विभिन्न पंचायत के दर्जनो लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

Share This Article