भगवानपुर प्रखंड के काजीरसलपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया महिला संवाद कार्यक्रम

DNB Bharat Desk

.

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के काजीरसलपुर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी

जिसको लेकर चुनाव में आधी आबादी का भी विशेष भरपूर समर्थन मिलने की आकांक्षाओं को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर अपना भरपूर समर्थन देने के लिए अपील कर रही है तथा माता-बहनें से संवाद कर बिहार में कांग्रेस पार्टी द्वारा इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 18 वर्ष की आयु से ऊपर सभी माताओं बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए माई-बहिन मान योजना के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्रत्येक महीने पच्चीस सौ रूपये दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड के काजीरसलपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया महिला संवाद कार्यक्रम 2कांग्रेस पार्टी शासित दूसरे अन्य प्रदेशों में नारी न्याय योजना के माध्यम से महिलाओं को पूर्व से ही दिया जा रहा है।कांग्रेस के द्वारा पूरे बिहार में महिला संवाद का कार्यक्रम किया जा रहा जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण तथा उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने एवं सत्ता में समान भागीदारी सुनिश्चित करने, स्वरोजगार सहित अन्य मुद्दों को लेकर गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं से सुझाव लिया जा रहा है जिसे पार्टी के द्वारा अपने मैनिफेस्टो में सूचीबद्ध भी किया जा रहा है तथा उन सभी समस्या को सरकार बनते ही शीघ्र दूर करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे क्योंकि बिहार के विकास में आधी आबादी ने बड़ी भूमिका निभाई है।

भगवानपुर प्रखंड के काजीरसलपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया महिला संवाद कार्यक्रम 3वहीं कई ऐसी मांगों को भी रख रही हैं, जिससे महिला सशक्तीकरण की राह सुलभ हो सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं आसानी से अपने गांव के विकास के लिए अपनी इच्छा और आकांक्षाओं को भी सूचीबद्ध करा रही हैं।तो वहीं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संपूर्ण बछवाड़ा विधानसभा में माताओं-बहनों से मिलकर उनके समस्याओं को समझते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना के द्वारा हर माता-बहनें को मिलने वाली पच्चीस सौ रुपए देने का वादा की गारंटी देने के लिए आनलाइन फार्म भी भरवा रही है।

भगवानपुर प्रखंड के काजीरसलपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया महिला संवाद कार्यक्रम 4 इस दौरान उन्होंने कहा कि जुलाई महीने के अंत तक हरेक वार्ड स्तर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कांग्रेस शासित अन्य प्रदेशों में पूर्व से ही नारी न्याय की गारंटी के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए पच्चीस सौ रुपए दिया जा रहा है ठीक उसी तरह से बिहार में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना के माध्यम से प्रत्येक महिलाओं को पच्चीस सौ रुपए देने का गारंटी दी है।

भगवानपुर प्रखंड के काजीरसलपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया महिला संवाद कार्यक्रम 5महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिलाओं से सीधे संवाद का अनूठा माध्यम है। जहां महिला सशक्तीकरण एवं आर्थिक सबल संबंधित अपने योजनाओं की जानकारी महिलाओं के साथ साझा किया जाता है। वहीं इन योजनाओं के लाभुक अपने अनुभवों को अन्य महिलाओं एवं युवतियों के साथ साझा कर रही हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं अपने सपनों और जो आकांक्षाएं हैं। उसको खुलकर मंच पर रख रही हैं। इस मंच के माध्यम से महिलाएं जहां अपनी समस्याओं को उजागर कर रही हैं। वहीं विकास की संभावनाओं को भी तलाश रही हैं। साथ ही महिलाएं अपनी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को समझ रही है जिसे सरकार बनने पर प्राथमिकता देकर पूरा किया जाएगा।

भगवानपुर प्रखंड के काजीरसलपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया महिला संवाद कार्यक्रम 6कार्यक्रम में बछवाड़ा विधानसभा चुनाव अभियान काॅर्डिनेटर हिमांशु कुमार, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निशांत सिंह, मितेश पाठक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम स्वार्थ साह, मंडल अध्यक्ष मो युनीस, इन्द्रदेव राय,सरिता पासवान, बबिता देवी,रेखा कुमारी, सुलोचना देवी,गायत्री देवी,रूपा ठाकुर,अक्षय तांती, उमेश दास,विवेक कुशवाहा,दीपक पासवान,धीरज कुमार, राजीव पोद्दार,कुंदन ठाकुर, कांग्रेस नेता चंदन रजक सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी व संचालन पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article