सीबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 50 हजार ठगी करने वाला 4 आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना की पुलिस ने की कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर लाखों रुपया ठगी करने वाले चार शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर हिरासत में भेज दिया।

- Sponsored Ads-

मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा दो पंचायत के कस्टोली गांव निवासी गंगा प्रसाद महतो के पुत्र हरि कुमार ने थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि सीबीआई (भ्रष्टाचार बोध अन्वेषण ) में नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख 50 हजार ठगी का मामला दर्ज कराया था।

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने कांड संख्या 8/23 दर्ज कर पटना जिला के अगमकुंआ थाना के कुम्हरार निवासी अनिल कुमार चौधरी, राकेश कुमार, रौशन पिता रामप्रीत चौधरी, सन्नी कुमार पिता कैलाश चौधरी, रंजीत चौधरी पिता मिथलेश चौधरी विशुनगंज थाना मकदमपुर जिला जहानाबाद को गिरफ्तार किया है।

बेगूसराय मंसूरचक संवाददाता आशीष झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article