पांच सुत्री मांगों को लेकर छठे दिन भी वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की सेविकाओं,सहायिकाओं ने दी धरना

DNB Bharat Desk
सरकार सेविकाओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए अविलंब सेविकाओं को 25 हजार,सहायिकाओं को 18 हजार रुपए मानदेय देने की घोषणा जब तक नहीं करती है तब तक हरताल जारी रखेगें ।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की सेविकाओं, सहायिकाओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के छठे दिन भी समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर प्रखंड बुधवार को सेविका लक्ष्मी कुमारी की अध्यक्षता में धरना कार्यक्रम को आयोजित किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं ने बताया कि सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय वादा किया था कि आप लोगों को मानदेय दुगना कर दिया जाएगा। इसे सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में भी सुचिबध किया था।
जो वादा खिलाफी किया है। उन्होंने कहा सरकार सेविकाओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए अविलंब सेविकाओं को 25 हजार,सहायिकाओं को 18 हजार रुपए मानदेय देने की घोषणा जब तक नहीं करती है तब तक हरताल जारी रखेगें । सेविकाओं ने बताया कि आंगनबाड़ी के कार्यो के अलावे भी सरकार विभिन्न तरह की कार्यों को हम सेविकाओं से कराती आ रही है इसके लिए अतिरिक्त सरकार 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दें। योग्य सेविकाओं को 10 अंक बोनस देते हुए एल एस के पदों पर प्रोन्नति करें। नहीं तो सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल हम लोग जारी रखने का निर्णय राज्य संगठन के आह्वान के आलोक में लिया है।
पांच सुत्री मांगों को लेकर छठे दिन भी वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की सेविकाओं,सहायिकाओं ने दी धरना 2 जो आज छठे दिन भी जारी है।मौके पर मौजूद सेकरों सेविकाएं और सहायिकाओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। मौके नीतू कुमारी, सुनिता कुमारी,कामनी जयशवाल, चांदनी कुमारी, सुनिता कुमारी, वेवी कुमारी,रुणा कुमारी सावित्री कुमारी,साहिणा प्रवीण, सोनी कुमारी,जूली अहओदकर निरू कुमारी,रिता कुमारी, प्रखंड सचिव अलका झा समेत सभी सेविका व सहायिका मौजूद थी।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article