समस्तीपुर में परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी की मौत, छात्रों ने जम कर किया हंगामा और तोड़फोड़

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में परीक्षा के दौरान अचानक एक परीक्षार्थी की तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परीक्षार्थी की मौत के बाद अन्य परीक्षार्थियों ने कुव्यवस्था का आरोप लगाकर जम कर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट 1 की परीक्षा के दौरान समस्तीपुर के संत कबीर महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे एक छात्र की अचानक तबियत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान समस्तीपुर के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के दुधपुरा गांव निवासी अमित कुमार के रूप में की गई।

- Sponsored Ads-

जानकारी मिल रही है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी की मौत के बाद अन्य परीक्षार्थियों ने जम कर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी किया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर कोई व्यवस्था नहीं की गई। परीक्षार्थियों ने बताया कि गर्मी के कारण एक छात्र की मौत हो गई। मामले की सूचना पर सदर एसडीओ और डीएसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गए साथ ही आक्रोशित छात्रों को समझाने की भी कोशिश की लेकिन छात्रों का आक्रोश कम नहीं हो रहा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article