बेगूसराय में खेलने के दौरान मासूम बच्चे का पानी भरे गड्ढ़े में गिरने से मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत बारो बाजार नगर परिषद बरौनी की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार की है। मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों बाजार के रहने वाले स्वर्गीय उमेश पोद्दार का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि 19 दिसंबर को देर शाम अपने घर के सामने अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तभी अचानक पैर फिसल गया जिससे पानी भरे गड्ढे में डूब गया। काफी खोजबीन किया गया। लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। फिर आज सवेरे उस मासूम बच्चे का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया।

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी एवं मौके पर फुलवरिया थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article