भाजपा के विरोध में जनता दल यू कार्यकर्ताओ ने निकाला पोल खोल हल्ला बोल कैंडल मार्च

DNB BHARAT DESK

भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों का पोल खुल चुका है भाजपा जातीय गणना का विरोधी है भाजपा नफरत की राजनीति करती है भाजपा के झूठ राष्ट्रवाद का पोल खोलना हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है:-मनीष कुमार

डीएनबी भारत डेस्क

रविवार की शाम प्रखंड जनता दल यू द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में भाजपा के विरोध में पोल खोल हल्ला बोल कैंडल मार्च निकाला गया जदयू कार्यकर्ताओं का कैंडल मार्च खोदावन्दपुर पोखरा से चलकर एस एच 55 होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक मार्च किया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर मार्च सभा में परिणत हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता मनीष कुमार ने कहा भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों का पोल खुल चुका है भाजपा जातीय गणना का विरोधी है भाजपा नफरत की राजनीति करती है।

- Sponsored Ads-

भाजपा के विरोध में जनता दल यू कार्यकर्ताओ ने निकाला पोल खोल हल्ला बोल कैंडल मार्च 2भाजपा के झूठ राष्ट्रवाद का पोल खोलना हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है मतदान केंद्र स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत कर भाजपा के जन विरोधी नीतियों के बारे में जनता को जागरूक करना है और आगामी चुनाव में उनका लोकसभा से पत्ता साफ करना है जनता दल यूके कार्यकर्ता अभी से घर-घर जाकर बीजेपी के जन विरोधी नीतियों से जनता को रूबरू करावे सभा को मनीष कुमार एकलाख अहमद,विनोद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article