बेंगलुरु में लगे सीएम नीतीश के पोस्टर, पुलिस ने दूसरे दिन की बैठक से पहले हटाया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेंगलुरु में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के दौरान बेंगलुरु में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विरोध में पोस्टर लगाए गए जिसे पुलिस ने दूसरे दिन की बैठक से पहले हटा दिया है। बेंगलुरु की सड़कों पर कई प्रमुख जगहों पर नीतीश कुमार का फोटो लगा एक पोस्टर लगाया गया था जिसमें बिहार के सुलतानगंज पुल के दोनों बार गिरने की तारीख लिखी थी और साथ में लिखा था ‘द अनस्टेबल प्राइम मिनिस्टीरियल कंटेंडर’ जिसका मतलब है ‘अस्थिर प्रधानमंत्री पद के दावेदार‘।

- Sponsored Ads-

सीएम नीतीश के फोटो के साथ ही राहुल गांधी की भी फोटो लगाई गई है। जिसमें उन्हें देवदास बताया गया है और देवदास फिल्म का डायलॉग भी लिखा हुआ है। बता दें कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद बेंगलुरु में आज दूसरे दिन भी बैठक है। विपक्षी दलों की पटना में बैठक में जहां 15 दल के नेता शामिल हुए थे तो वहीं बेंगलुरु में 23 दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। सभी दलों के नेता सोमवार को ही बेंगलुरु पहुंच चुके हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article