जख्मी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर स्थित मेघौल निवासी दयानंद दास की 70 वर्षीया पत्नी फुलेश्वरी देवी की मौत मंगलवार की रात इलाज के दौरान सदर अस्पताल बेगूसराय में हो गयी । नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया । बताते चले कि मृतक फुलेश्वरी देवी को मंगलवार की शाम मेघौल महावीर मंदिर समीप एसएच 55 पार करने के दौरान गोपालपुर निवासी संजीत साह का पुत्र आदर्श कुमार ने वाइक से ठोकर मार दिया था । इस हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी ।

स्थानीय लोगो ने तत्क्षण उसे इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था । जहां चिकित्सक ने प्राथिमिक इलाज पश्चात गंभीर अवस्था मे बेगूसराय रेफर कर दिया था । जबकि वाइक सवार युवक ने अपनी चिकित्सा स्थानीय स्तर पर करवाया था । घटना की पुष्टि करते हुए  खोदावंदपुर थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष का न तो फर्द बयान आया है और न ही थाना में कोई लिखित शिकायत किया है । फर्द बयान अथवा आवेदन मिलते ही प्राथिमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई किया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article