पुलिस दविश को लेकर लुट कांड के आरोपी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड अन्तर्गत तेयाय ओपी पुलिस की दविस के कारण लूट कांड के आरोपी ने व्यवहार न्यायालय बेगुसराय में आत्मसमर्पण कर दिया।

मामले को लेकर तेयाय ओपी थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि तेयाय थाना कांड संख्या 187/22 लूट कांड के आरोपी तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी एक निवासी अर्जुन सिंह का पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आरोपी तेयाय ओपी का नामद प्राथमिकी अभियुक्त था। जो काफी दिनों से फरार चल रहा था।

- Sponsored Ads-

जिसको लेकर पुलिस के द्वारा जगह जगह छापेमारी की जा रही थी. इसी पुलिस दविस को लेकर आरोपी ने शनिवार को उक्त आरोपी ने व्यवहार न्यायालय बेगुसराय में आत्म समर्पण कर दिया।

बेगूसराय,भगवानपुर  संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article