गढ़पुरा में 20 वर्षीय स्नातक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थानाक्षेत्र के जिल्ला बाहा बहियार की घटना, पेड़ से लटका मिला युवक शव, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के गढ़पुरा थानाक्षेत्र में स्नातक के एक छात्र का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के जिल्ला बाहा बहियार की है। मृतक युवक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरैय गांव निवासी हरि कृष्ण सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राघव कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

गढ़पुरा में 20 वर्षीय स्नातक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत 2

मृतक के पिता हरि कृष्ण सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर खाना पीना खाकर उनका बेटा घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा। लोगों के द्वारा यह पता चला कि बहियार में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव है।

परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शव को देखने लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो राघव कुमार का पेड़ से लटका हुआ शव देखकर सभी सन्न रह गए। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। तब तक में राघव कुमार की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं था लेकिन आखिरकार राघव कुमार की मौत कैसे हुई यह पहेली बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि राघव कुमार बीए का छात्र था और पढ़ाई और लिखाई में काफी तेज था। फिलहाल मौके पर गढ़पुरा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article