भगवानपुर प्रखण्ड में लोजपा(रामविलास) पार्टी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर हनुमान चौक स्थित मंदिर परिसर में आयोजित की गई बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के बनवारीपुर हनुमान चौक स्थित मंदिर परिसर में प्रखंड लोजपा की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान ने किया बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने पार्टी संगठन को विस्तार करने और संगठन की स्थिति पर समीक्षा की और प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान को 15 दिनों में पंचायत स्तर पर संगठन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय कुमार सिंह ने कहा कि अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए और बूथ कमेटी हर बूथ पर बनाए। वहीं जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहा कि पंचायत स्तर का संगठन ही पार्टी के रीढ़ होती है। इसलिए पंचायत स्तर के संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल देनें की आवश्यकता है।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर जिला मुख्य प्रवक्ता चन्दन शर्मा, जिलामहा सचिव शिव कुमार चौधरी, हरिशंकर चौधरी, उपेंद्र पासवान, बैधनाथ पासवान, राजीव सिंह, राजा राम चौधरी, राम उजागर चौरसिया, अवधेश सिंह, मुकेश सिंह, नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

TAGGED:
Share This Article