बेगूसराय में ‘रक्षक बन गए बंधक’, महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप में छापेमारी के लिए गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात हथियार की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस को एक तरफ जहां ग्रामीणों ने बंधक बना लिया तो वहीं पुलिस पर गर्भवती महिला एवं घर की औरतों के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया। उक्त मामले में ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी पर भी हमला किया एवं गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पिपरा निवासी सरयुग यादव एवं उनके पड़ोसी के साथ आपस में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

- Sponsored Ads-

बीती रात पड़ोसियों के द्वारा सूचना दी गई कि सरयुग यादव के घर पर कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग हथियार के साथ जमा हुए हैं। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर छापेमारी करने पहुंची थी लेकिन जब पुलिस के द्वारा घर की महिलाओं की पिटाई की जाने लगी तब ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस को बंधक बना लिया एवं पुलिस के साथ भी मारपीट की। फिलहाल उक्त घटना के बाद पीड़ित गर्भवती महिला मीरा देवी का सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है। बाद में बंधक बने पुलिस को छुड़ाने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची एवं पुलिस को बंधक मुक्त कराया, साथ ही साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article