बेगूसराय पुलिस ने बकरा चोर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat


मामला बेगूसराय जिला के सहायक थाना लोहियानगर इलाक़े अन्तर्गत सर्किट हाउस स्थित फ्लाईओवर के निकट की।

डीएनबी भारत डेस्क 

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में होली के अवसर पर एक चोर को बकरा चोरी करना उस वक्त भारी पड़ गया जब पुलिस ने उसे रंगे हाथों चोरी कर बकरे को ले जाते पकड़ लिया। गस्ती टीम को देख जान बचाकर कर गिरते पड़ते भागने के दौरान चोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाबजूद इसके चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला जिले के सहायक थाना लोहियानगर इलाक़े अन्तर्गत सर्किट हाउस स्थित फ्लाईओवर के निकट की है।

आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा गांव निवासी मोहम्मद सकील का पुत्र मोहम्मद फैजान के रुप में किया गया है। आरोपी ने बताया कि पहली बार होली के अवसर पर बकरे की चोरी किया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने बताया कि बकरे को फफौत गांव ले जाकर उसकी मोलजोल के बाद उसे बेच देता।

घटना के संबंध में ओपी अध्यक्ष अमरजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गस्ती टीम पन्हास की ओर से लोहियानगर की ओर आ रही थी। तभी सर्किट हाउस स्थित सड़क पर पुलिस को देख युवक बकरे को छोड़ भागने लगा। तभी पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और पूछताछ के बाद बकरा चोरी करने की बात सामने आई। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी चोर को पुलिस इलाज के बाद जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। जबकि बकरे को उसके मालिक को हवाले कर दिया गया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article