खगड़िया पहुंचे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का दिया भरोसा

DNB Bharat

खगड़िया जिले के भदास चौक स्थित भदास दक्षिणी निवासी रामभरोस सहनी के पुत्र रणवीर सहनी को बेखौफ अपराधियों ने 27 मई को अपराधियों द्वारा रणवीर सहनी को गोली मारकर कर दी गई हत्या।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिले के भदास चौक स्थित भदास दक्षिणी निवासी रामभरोस सहनी के पुत्र रणवीर सहनी को बेखौफ बदमाशों ने अंधाधुंध गोली मारकर 27 मई को हत्या कर दी थी। जहां 6 दिन बाद बिहार सरकार के पूर्व मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी खगड़िया के भदास पहुंचे तो लोगों व परिजनों ने प्रशासन द्वारा इस मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया।

- Sponsored Ads-

जिस पर पुर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रणवीर सहनी को अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिया था। शोकाकुल परिजन दहशत में जीवन जीने को विवश हैं।

दुख के इस घड़ी में हम पीड़ित परिजनों के साथ हैं। वहीं बिहार के सुशासन जैसे राज्य में इस तरह की घटना हो रही है प्रशासन व सरकार को गंभीर होने की जरूरत है। प्रशासन मामले की अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करे। घटना में संलिप्त मात्र एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। वहीं घटना में शामिल शेष बचे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने पुलिस अधिक्षक से बात की। और दोषियों को कड़ी-कड़ी से सजा दिलाने की मांग की।

वहीं उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाएंगे।प्रशासन दोषी को जितना भी बचाने की कोशिश कर ले, वह कामयाब नहीं होगी। हम लोग मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ हैं। दोषी बचेंगे नहीं। नए डीजीपी आए हैं मामले की निष्पक्ष जांच होगी। अगर पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं लेगी तो हम आंदोलन को बाध्लोय होंगे। जिसकी सारी जबाबदेही राज्य प्रशासन की होगी।

मौके पर जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी, जिला महासचिव धर्मवीर सहनी, छात्र जिलाध्यक्ष राजकिशोर चौधरी, सचिव-विकेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश केवट, प्रदेश महासचिव सह सरपंच बज्रकिशोर सहनी, पुर्व मत्स्य जीवी मंत्री प्रभुदयाल सहनी, धनुधर चौधरी, रवि कुमार, ध्रुव कुमार, दिनेश चौधरी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

TAGGED:
Share This Article