सड़क दुघर्टना में घायल दरोगा की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

मृतक व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदुआर गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामानंद सिंह का पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदुआर गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामानंद सिंह का पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक रितेश कुमार देवघर में दरोगा के पद पर कार्यरत थे।

और वह अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर देवघर में ही बैंक में पैसा निकालने के लिए जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया था। इस हादसे में दरोगा रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में वहां के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया।

सड़क दुघर्टना में घायल दरोगा की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने आनन फानन में उसे बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत दरोगा रितेश कुमार की मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही इस मौत की सूचना परिजनों के द्वारा बेगूसराय के नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की छानबीन में जुट गई।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article