नगर निकाय चुनाव का मतगणना सुबह से शुरू, लोगों में दिख रहा भयंकर उत्साह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव का मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया है। इसको लेकर समर्थकों की काफी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही समर्थक मतगणना केंद्र पर खड़े नजर आ रहे हैं। बेगूसराय नगर निगम में मेयर जबकि बखरी में मुख्य पार्षद कौन होंगे या आज तय होगा मतगणना के लिए जिला प्रशासन के द्वारा दो जगह निर्धारित किया गया है। जिसमें नगर निगम बेगूसराय के लिए मतगणना स्थल बाजार समिति और नगर परिषद बखरी के लिए मतगणना स्थल जीडी कॉलेज बनाया गया है।

- Sponsored Ads-

मतगणना के अवसर पर जीडी कॉलेज और बाजार समिति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम किया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से मतगणना केंद्र पर समर्थकों को सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। इसको लेकर समर्थकों में काफी उत्साह भी देखी जा रही है। आपको बताते चलें कि नगर निगम क्षेत्र में मेयर उप मेयर सहित 45 वार्ड पार्षदों का भाग का फैसला आने वाला है। जबकि बखरी नगर परिषद में मुख्य पार्षद एवं उप पार्षद का भाग का फैसला आने वाला है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article