काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस एवं हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस का बड़हिया स्टेशन पर09 फरवरी से दो मिनट का ठहराव

DNB Bharat

09 फरवरी से होगा ट्रेन का ठहराव लागू, रेल यात्री की सुविधा के लिए विभाग ने लिया फैसला।

डीएनबी भारत डेस्क 

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी सं. 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस एवं 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस का 06 माह हेतु प्रायोगिक आधार पर दानापुर मंडल के बड़हिया स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह ठहराव 09 फरवरी 2023 से प्रभावी होगा। इस संबंध में हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने विभागीय जानकारी दी।

- Sponsored Ads-

09 फरवरी से गाड़ी सं. 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस बड़हिया स्टेशन 00.30 बजे पहुँचकर 00.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

इसी तरह 09 फरवरी से गाड़ी सं. 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस बड़हिया स्टेशन 00.26 बजे पहुँचकर 00.28 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article