स्विफ्ट डिजायर कार सहित 1000 लीटर विदेशी शराब बरामद

DNB BHARAT DESK

स्विफ्ट डिजायर कार सहित 1000 लीटर विदेशी शराब बरामद

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय : बेगूसराय उत्पाद विभाग एवं पटना उत्पाद विभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार सहित 1000 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है , हालांकि इस कार्रवाई के दौरान धंधेबाज भागने में सफल रहा ।

- Sponsored Ads-

स्विफ्ट डिजायर कार सहित 1000 लीटर विदेशी शराब बरामद 2

बताया जा रहा है कि जीरोमाइल थाना क्षेत्र के पपरौर के समीप उत्पाद विभाग को सूचना शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और पुलिस को यह सफलता हाथ लगी । फिलहाल पुलिस जप्त कार के कागजातों के आधार पर तस्करों की पहचान करने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

स्विफ्ट डिजायर कार सहित 1000 लीटर विदेशी शराब बरामद 3

 

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article