बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के रानी स्थित एनएच-28 का है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एनएच-28 पर दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई।इस हादसे में एक ट्रक चालक ट्रक के अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। मामला बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के रानी स्थित एनएच-28 का है।

जहां दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा दूसरे ट्रक में पूरी तरह घुस गया। इस हादसे में ट्रक चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया और करीब घंटों तक वहीं फंसा रहा।घायल चालक की पहचान जहानाबाद जिले के रहने वाले विनोद कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार बालू लोड कर गया से ताजपुर जा रहे थे। इसी दौरान रानी के पास अचानक सामने कई ट्रक आ गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और उन्होंने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और एनएच-28 पर घंटों तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाया गया, जिसके बाद फंसे चालक को बाहर निकाला जा सका। घायल चालक को तत्काल बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घायल विनोद कुमार ने बताया कि अचानक सामने ट्रक आ जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह ट्रक के अंदर ही फंस गए।पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं इस भीषण हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
डीएनबी भारत डेस्क