जाति आधारित गणना को ले प्रगणकों को दिया गया प्रपत्र व सामग्री

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण को ले गुरुवार को किसान भवन वीरपुर में पर्यवेक्षक व प्रगणकों के बीच संबंधित प्रपत्र व सामग्री का वितरण पूर्व बीडीओ सह चार्य पदाधिकारी अरुण कुमार निराला के पर्यवेक्षण में सामग्रियों का वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार से शुरू होनेवाले जाति आधारित गणना हेतु प्रखंड क्षेत्र में कुल 226 प्रगणक व 38 पर्यवेक्षक को ड्यूटी लगाया गया है। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्य से संबंधित 17 प्रश्नों की प्रविष्टि अंकित करेंगे।जाति आधारित गणना को ले प्रगणकों को दिया गया प्रपत्र व सामग्री 2

- Sponsored Ads-

मौके पर मास्टर सह फील्ड ट्रेनर कृष्ण कुमार, नीरज कुमार, वसंत शर्मा, रितेश कुमार, राहुल कुमार, कन्हैया कुमार, कोषांग कर्मी चंदन कुमार ठाकुर, पंकज कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article