वीरपुर में जदयू ने किया भीम चौपाल का आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम पंचायत के महादलित टोला में जदयू कार्यकर्ताओं ने भीम चौपाल का आयोजन किया। जिसकी अध्य्क्षता व संचालन प्रखंड अध्य्क्ष प्रमोद चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष रूदल राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा संचालित दलित,महादलित के उत्थान के लिए योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बेटी होना सम्मान की बात,अपमान नही। सूबे के सीएम नीतीश कुमार ने महादलित समुदाय के लोगों के लिए तिजोरी खोल दी है।बेटियों को शिक्षित करने के लिए पोशाक राशि,साइकिल योजना,छात्रवृत्ति आदि उपलब्ध करा कर आगे बढ़ रही है। पंचायत से नगर निकाय चुनाव में इस समुदाय के लोगों को आरक्षण देकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया। डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए संपूर्ण राज्य में पूर्ण शराबबंदी कार्यक्रम को लागू किया है। इससे समुदाय में खुशहाली आई है।घरेलू झगड़े तथा अन्य हिंसा में कमी आई है।

- Sponsored Ads-

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बाल चंद्र मल्लिक को चादर देकर सम्मानित किया।मौके पर जदयू नेता एहतेशामुल हक अंसारी,देव कुमार,रंजीत सिंह,फूलचंद यादव
राजकुमार राय,विश्वनाथ पंडित, राजेश मल्लिक, सोनू कुमार मल्लिक, महेंद्र पंडित सहित दर्जनों महिला व पुरूष जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article