परीक्षा में कम अंक लाने पर लगी डांट, छात्र घर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र से बीहट नगर परिषद के वार्ड 29,इब्राहिमपुर टोला निवासी नरेश सिंह का करीब चौदह वर्षीय नाबालिग पुत्र हर्ष राज उर्फ लालजी के रहस्मय तरीके से गायब होने की सूचना मिली है। पीड़ित पिता ने गुरुवार को गढ़हरा थाना में गुमशुदगी की लिखित सूचना दी है।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह से ही हर्ष राज लापता है। वह एडीफाई स्कूल बीहट के सातवीं का छात्र है । हर्ष के परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह हर्ष अपने पिता की ठकुरीचक स्थित दुकान पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजनों ने सभी सगा सम्बंधियों से भी जानकारी ली।लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। हर्ष के परिजनों के साथ आसपास के लोग भी चिंतित और परेशान हैं।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि हर्ष का वार्षिक परीक्षा में अंक कम लाने पर अभिभावकों ने डांट फटकार लगाई थी। इससे मायूस होकर शायद बच्चा घर से भाग गया है। खोजबीन किया जा रहा है।

 

बेगूसराय से नीरज कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article