बुरी खबर: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के होटल में की खुदकुशी, टिकटोक से शुरू की थी करियर की शुरुआत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी और बुरी खबर आ रही है भोजपुरी सिनेमा जगत से। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। उनकी आत्महत्या की खबर से पूरे भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में सनसनी फ़ैल गई है। भोजपुरी अभिनेत्री के आत्महत्या करने की वजह अभी सामने नहीं आई है वहीं मामले की छानबीन में पुलिस की टीम जुट गई है। हालांकि अभी तक भोजपुरी अभिनेत्री की आत्महत्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

- Sponsored Ads-

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली आकांक्षा दुबे ने टिकटोक पर वीडियो से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी और फिर वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई। आकांक्षा दुबे के कई गानों और फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया जिन में तू जवान हम लैका, काशी हिले पटना हिले, नमरिया कमरिया में घोस देब, बहुरिया, मेरा जंग मेरा फैसला, मुझसे शादी करोगी, वीरो की वीर, फाइटर किंग आदि शामिल हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article