मटिहानी में जैविक खेती का शंखनाद, 200 से अधिक किसानों ने लिया रसायन मुक्त खेती का संकल्प

DNB Bharat Desk

शुक्रवार को मटिहानी प्रखंड के सोनपुर पंचायत में बागडोभ स्थित क्षेत्र ग्राम में जैविक खेती प्राकृतिक खेती परंपरागत कृषि योजना के विशेष जागरूकता शिविर एवं किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । साथ ही किसानों द्वारा की जा रही जैविक खेती का उनके खेतों पर जाकर निरीक्षण भी किया गया है।

- Sponsored Ads-

जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक रंजन, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मटिहानी कपिल कुमार,बीटीएम खुशबू कुमारी, एटीएम दीप भास्कर ,विधायक प्रतिनिधि , व्यापार मण्डल सह पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह, जनप्रतिनिधि के रूप में पंचायत के मुखिया, उप मुखिया ,सरपंच, पंचायत समिति ,वार्ड पार्षद, बायो रिसोर्स सेंटर के लाभार्थी एवं मास्टर ट्रेनर अशोक सिंह मौजूद रहे। साथ ही 200 से अधिक किसान ने भाग लिया। जिनके बीच जैविक खेती परंपरागत कृषि विकास पर विस्तृत चर्चा हुई एवं उन्हें जागरुक करते हुए जैविक कीट का वितरण किया गया।

मटिहानी में जैविक खेती का शंखनाद, 200 से अधिक किसानों ने लिया रसायन मुक्त खेती का संकल्प 2एवं जैविक खेती में इस्तेमाल हो रहे उपादान के निर्माण के बारे में बताया गया साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा किसानों के बीच किट का वितरण भी कराया गया जिससे किसानों में काफी हर्षोल्लास है और सभी किसानों ने जैविक खेती पर जोर देने और उसको अपनाने का संकल्प लिया आज का यह कार्यक्रम काफी सफल रहा है।

Share This Article