कबड्डी के तकनीकी पदाधिकारी को बिहार के महामहिम ने किया सम्मानित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट में विश्व व राष्ट्र स्तर पर बिहार की कबड्डी के बढ़ती लोकप्रियता को बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एक बार फिर से सराहना करते हुए शनिवार को पटना राजभवन में बिहार राज्य कबड्डी संघ के 26 तकनीकी पदाधिकारी एवं कोच को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कबड्डी के तकनीकी पदाधिकारी को बिहार के महामहिम ने किया सम्मानित 2इस सम्मान समारोह में बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी निवर्तमान जिला सचिव बीहट निवासी श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, भवेश कुमार, नंदन कुमार, कोमल कुमारी, श्वेता कुमारी को महामहिम राज्यपाल महोदय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही इनके उज्जवल भविष्य का कामना भी किया। बताते चलें कि विगत 16 से 19 अक्टूबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में चांसलर ट्राफी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बिहार राज्य कबड्डी संघ के 26 तकनीकी पदाधिकारी एवं कोच को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

- Sponsored Ads-

कबड्डी के तकनीकी पदाधिकारी को बिहार के महामहिम ने किया सम्मानित 3बिहार में लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा के साथ साथ खेलों के विकास में नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार के विश्वविद्यालयों के माननीय कुलाधिपति सह राज्यपाल बिहार ने बिहार के युवाओं के लिए राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए चांसलर ट्राफी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र खेल मैदान में किया गया है।इस अवसर पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के संरक्षक कुमार विजय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इस सफलता पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश कुमार टूना, संजय कुमार सिंह, सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, रामविलास सिंह,अध्यक्ष पत्रकार संघ बरौनी बिपीन राज सहित अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article